What Is XRP?: XRP क्या है, जानिए इसके बारे में संपूर्ण जानकारी

What Is XRP? 
What Is XRP? 

What Is XRP?: दोस्तों अपने क्रिप्टोकरंसी के बारे में तो सुना ही होगा इसके कई तरह के प्रकार होते हैं, जिसमें से एक XRP हैं। यदि आप XRP के बारे में संपूर्ण जानकारी लेना चाहते हैं तो हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल के जारी जानकारी ले सकते हैं। जिसमें हम आपको What Is XRP के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

XRP एक तरह के क्रिप्टोकरंसी ही है, जिसको बहुत तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है। यह एक ब्लॉकचेन पर आधारित डिजिटल एसेट है।

What Is XRP? 

XRP एक Cryptocurrency है, जिसे Ripple Labs Inc. ने विकसित किया है। यह मुख्य रूप से बैंकिंग और फाइनेंशियल संस्थानों के लिए Cross-Border Payment को तेज़, सुरक्षित और कम लागत में करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

XRP का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को तेज़ और किफायती लेनदेन प्रदान करना है। पहले बैंकिंग सिस्टम में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में कई दिन लग जाते थे और उच्च शुल्क देना पड़ता है। परंतु XRP इन समस्याओं का एक सॉल्यूशन है, जिसका उपयोग करके आप कुछ ही सेकंड में अपना लेनदेन पूरा कर सकते हैं।

XRP के लाभ और विशेषताएं 

XRP के लाभ और विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है-

  • XRP पर लेनदेन को आप केवल तीन से पांच सेकेंड के बीच में पूरा कर सकते हैं।
  • XRP पर लेनदेन की फीस बहुत कम होती है, जो इसे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के ट्रांजैक्शन के लिए किफायती बनाती है।
  • XRP का उपयोग अंतरराष्ट्रीय लेनदेन को तेज़, सस्ता और आसान बनाने के लिए किया जाता है। यह बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों के बीच की दूरी कम करता है।
  • XRP एक सेकंड में 1,500 ट्रांजैक्शन को प्रोसेस कर सकता है, जिससे यह अन्य क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले अधिक स्केलेबल है।
  • XRP को किसी भी करेंसी में बदला जा सकता है।
  • XRP का उपयोग दुनिया भर के फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन्स द्वारा किया जा सकता है।
  • Ripple कंपनी के समर्थन से XRP का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है खास करके फाइनेंशियल सेक्टर में तो बहुत ज्यादा हो रहा है।

How to invest in Cryptocurrency for beginners

XRP के नुकसान 

XRP के जितने फायदे हैं, इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जिनके बारे में आपको नीचे बताया गया है-

  • XRP पूरी तरह Ripple Labs पर निर्भर है। अगर Ripple Labs पर कानूनी या किसी तरह की वित्तीय समस्या आती है, तो XRP का मूल्य और उपयोग प्रभावित हो जाता हैं।
  • XRP मुख्य रूप से बैंक और फाइनेंशियल संस्थानों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • Ripple पर अमेरिकी SEC ने मुकदमा दायर किया था, जिसमें XRP को “सिक्योरिटी” घोषित करने की कोशिश की गई है।
  • Ripple कंपनी के पास XRP का एक बड़ा हिस्सा है, जिससे बाजार में मूल्य में हेरफेर की संभावना बढ़ सकती है।
  • व्यक्तिगत उपयोग और खुदरा बाजार में इसकी मांग अन्य क्रिप्टोकरेंसी (जैसे, बिटकॉइन और एथेरियम) की तुलना में बहुत कम होती हैं।

XRP का उपयोग करने के लिए आवश्यक चीजें

XRP का उपयोग करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है-

  • XRP को स्टोर और ट्रांसफर करने के लिए क्रिप्टो वॉलेट की आवश्यकता होगी।
  • XRP खरीदने और बेचने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंज अकाउंट की आवश्यकता पड़ती है। 
  • फाइनेंशियल संस्थानों के द्वारा RippleNet नेटवर्क का उपयोग किया जाता हैं।

XRP का उपयोग करते समय सावधानियां

XRP का उपयोग करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी होती है, जैसे कि-

  • XRP को केवल भरोसेमंद वॉलेट और एक्सचेंज पर ही स्टोर करे, जिससे आपका वॉलेट सुरक्षित रहता है। 
  • XRP से आप जो भी लेनदेन करते हैं, जिसमें आपको हर लेनदेन के लिए सही वॉलेट एड्रेस का उपयोग करना होता है।
  • XRP का मूल्य परिवर्तित होता रहता है, इसमें आपको निवेश करने से पहले रिस्क को समझाना होता है।