Ayushman Card List 2024 – आयुष्मान कार्ड की नई सूची हुई जारी, अभी देखें अपना नाम

Ayushman Card List 2024

Ayushman Card List 2024 – भारत सरकार द्वारा देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है। देश के गरीब लोगों को इस योजना के माध्यम से सरकार हर वर्ष 5 लाख रुपए तक की मुफ्त उपचार सुविधा प्रदान कर रही है।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का नाम योजना की आधिकारिक सूची में होना चाहिए। आयुष्मान भारत योजना में प्रति परिवार हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना में लाभार्थी व्यक्ति 1500 से अधिक बीमारी का उपचार निशुल्क करा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति किसी भी सूचीवृद्ध अस्पताल में जाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।

Ayushman Card Online Apply

Ayushman Bharat Yojana Benefits

  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवार मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना में भारत सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के लाभार्थी व्यक्ति किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा करीब 1500 से अधिक बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जाता है।
  • आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी व्यक्ति को बीमारी के चलते इलाज पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि 5 लाख रूपए तक सारा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility

  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक को प्रदान किया जाएगा।
  • SECC 2011 की जनगणना में शामिल पात्रताधारी व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक और विकलांग व्यक्ति योजना में पात्र माने जाएंगे।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारी व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • शासकीय नौकरी में कार्यरत व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है।

Ayushman Card Download

Ayushman Card List 2024

  • आयुष्मान कार्ड सूची में नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको सरकार द्वारा लॉन्च किए गए नए पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां पर आपको बेनिफिशियरी लॉगिन करना है जिसके लिए आप अपने आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड द्वारा लोगिन करने के बाद एवं ओटीपी द्वारा सत्यापित करने के बाद आपके सभी सदस्यों की जानकारी आपको दिखेगी।
  • आप यहां पर देख सकेंगे कि आपके परिवार के किन सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं एवं किन सदस्यों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हुए हैं।
  • आप यहां पर अपने परिवार के उन सदस्यों के आयुष्मान कार्ड केवाईसी के द्वारा बना सकते हैं जिनके आयुष्मान कार्ड पहले से नहीं बने हैं।
  • एवं यहीं पर आप Add Family Member पर क्लिक करके अपने परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़कर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

Leave a Comment