| |
|

राष्ट्रीय
शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय (न्यूपा) शैक्षिक योजना, नीति और
प्रशासन के क्षेत्र में एक सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्थान है जो शैक्षिक
अनुसंधान, प्रशिक्षण और परामर्शकारी सेवाओं में सक्रिय रूप से संलग्न है।
विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियां हैं : शैक्षिक नीति एवं नियोजन के क्षेत्र
में केंद्र तथा राज्य सरकारों को तकनीकी सहयोग प्रदान करना; एम.फिल. ,
पी-एच.डी. कार्यक्रम सहित पेशेवर विकास कार्यक्रम आयोजित करना, और मध्य स्तर
के शैक्षिक पेशेवरों के लिए शैक्षिक योजना और प्रशासन के क्षेत्र में
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो डिप्लोमा कार्यक्रम आयोजित करना,
स्कूल तथा उच्च शिक्षा के सभी पक्षों पर शोध करना, राष्ट्रीय और
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को परामर्शकारी सेवाएं प्रदान करना, सूचना तथा ज्ञानके
प्रसार के लिए प्रमुख केंद्र की भूमिका निभाना और नीति निर्माताओं, योजनाकारों,
प्रशासकों, तथा शिक्षाशास्त्रियों के बीच विचारों एवं अनुभवों के आदान-प्रदान
के लिए मंच प्रदान करना।
न्यूपा प्रत्येक वर्ष लगभग 50 व्यावसायिक कार्यकगम आयोजित करता है। इनमें
दीर्घकालिक और अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगोष्ठियां, सम्मेलन और
राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ शिक्षा -नीतिनिर्माताओं,
योजनकारों एवं प्रशासकों के साथ बैठकें सम्मिलित हैं। विश्वविद्यालय शैक्षिक
योजना और प्रशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ,
प्रत्येक के लिए अलग-अलग दो डिप्लोमा कार्यक्रम आयोजित करता है। इन
कार्यक्रमों में हर साल लगभग डेढ़ हजार वरिष्ठ शैक्षिक योजनाकार और प्रशासक
भाग लेते हैं। न्यूपा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पाठ्यचर्या पर आधारित
सुव्यवस्थित प्रस्तुतिकरण, प्रायोगिक कार्य, सामूहिक कार्य, केस अध्ययन,
समूह परिचर्चा और आडियो-वीडियो सामग्री जैसी आधुनिक विधियों का प्रयोग किया
जाता है। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पेशेवर तरीके से तैयार प्रशिक्षण
सामग्री प्रदान की जाती है। |
|