(Declared by the GOI under Section 3 of the UGC Act, 1956)

 

   
 

क्‍या नया है


आईडेपा ( शैक्षिक योजना और प्रशासन में अंतराष्‍ट्रीय डिप्‍लोमा ) घोषणा  -2011


राष्‍ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्‍वविद्यालय (न्‍यूपा) शैक्षिक योजना, नीति और प्रशासन के क्षेत्र में दक्षिण एशिया का  सर्वोच्‍च  संस्‍थान है जो शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण और परामर्शकारी सेवाओं में क्षमता विकास कार्य से संलग्‍न है। यह विश्‍वविद्यालय केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पूर्णत:वित्‍त पोषित है और विश्‍वविद्यालय अपने बहुआयामी गतिविधियों के अलावा शिक्षा नीति, योजना और प्रशासन के क्षेत्र में अंतर-शास्‍त्रीय समाजविज्ञान के परिप्रेक्ष्‍य में एम.फिल., पीएच-डी. और अंशकालिक पीएच-डी. पाठ्यक्रम भी संचालित करता है। न्‍यूपा के शोध कार्यक्रमों में  राष्‍टूीय और अंतर्राष्‍टूीय दृष्‍टिकोणों से शिक्षा के सभी स्‍तरों और प्रकारों को शामिल किया जाता है। आगे....

 


 

 


पोस्‍ट डाक्‍टोरल फेलोशिप 2010


शैक्षिक योजना प्रबंधन और नीति में उच्‍च गुणवत्‍ता वाले अनुसंधान समर्थन हेतु न्‍यूपा में पोस्‍टर डाक्‍टरल कायक्रम फैलोशिय चलाया जाता है। इसकी योजना डाक्‍टरल डिग्री प्राप्‍त विद्वानों को समर्थन प्रदान करने की है। तथा जिनके पास बहतरीन अकादमिक रिकार्ड है। वर्ष 2010 में दो फैलोशिय उपलब्‍ध हैं। प्रारंभ्‍ में फैलोशिप में केवल एक वर्ष के लिये दी जाती है तथा इसे एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें संविधान तथा समय-समय पर भारत सरकार के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, ओ. बी. सी, और विकलांग छात्रों को आरक्षण भी दिया जाता है। आगे....

   
   
 
 
    Home Contact Us Disclaimer

Sitemap

   

© 2006, National University of Educational Planning and Administration, All Rights Reserved