
Airtel payment Bank 0 Balance Account Opening: दोस्तों यदि आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता जीरो बैलेंस पर खोलना चाहते हैं, तो आप एयरटेल थैंक्स ऐप की मदद से अपना खाता खोल सकते हैं। इसमें आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
यदि आपको एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो आप हमारे इस Airtel payment Bank 0 Balance Account Opening आर्टिकल की मदद से जानकारी प्राप्त करके एयरटेल पेमेंट बैंक में जीरो बैलेंस से अपना खाता खोल सकते हैं।
Airtel Payment Bank
भारतीय एयरटेल के द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक का संचालन किया जाता है। भारती एयरटेल, एयरटेल पेमेंट बैंक के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त किया हुआ है। यदि आप अपना खाता एयरटेल पेमेंट बैंक में खोलते हैं तो यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है क्योंकि एयरटेल पेमेंट बैंक को रिजर्व बैंक का लाइसेंस मिला हुआ है।
यदि आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना डिपॉजिट करते हैं तो आपको एयरटेल पेमेंट बैंक की तरफ से 7% से लेकर 9% वार्षिक ब्याज दर भी दी जाती है।
Airtel payment Bank 0 Balance Account Opening के लाभ और विशेषताएं
- एयरटेल पेमेंट बैंक में आप अपना खाता जीरो बैलेंस खोल सकते हैं।
- एयरटेल पेमेंट बैंक आपको 1 साल में ₹200000 की ट्रांजैक्शन करने का अवसर देता है।
- एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने के लिए सबसे पहले आपको एयरटेल वॉलेट में खाता खोलना होता है
Airtel payment Bank 0 Balance Account Opening के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप अपना एयरटेल पेमेंट बैंक में जीरो बैलेंस का खाता खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। इसके बाद आप बहुत आसानी से ऑनलाइन तरीके से अपना खाता खोल सकते हैं।
Airtel payment Bank 0 Balance Account Opening
दोस्तों यदि आप एयरटेल पेमेंट बैंक में जीरो बैलेंस से खाता खोलना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Airtel Thanks App को इंस्टॉल कर लेना है।
- उसके बाद आपको सबसे पहले अपने 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर चार अंको का ओटीपी आता है, जिसे डालने के बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने इस एप्लीकेशन का होम पेज खुलकर आ जाता है।
- उसके बाद आपको नीचे Mange वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने पेमेंट बैंक का एक विकल्प आता है, जिसमें आपको Open Account के लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- यदि आप इसमें अपना बैंक खाता खोलना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Airtel Money Wallet को खोलना होता है।
- उसके बाद आपको अपना पहला नाम, लास्ट नाम, जन्मतिथि, पिन कोड डालने के बाद कंटिन्यू के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपना Create MPin पर जाकर MPin बना लेना है।
- अब आपके नंबर पर दोबारा से एक ओटीपी आता है, जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है।
- उसके बाद आपके सामने केवाईसी रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो गया का मैसेज आ जाता है।
- फिर आपको Explore वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसमें आपको अब Open Bank Account के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने एयरटेल बैंक की कुछ दिशा निर्देश और ब्याज दर के बारे में जानकारी दी जाती है।
- उसके बाद आपको Open Your Free Account के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर डालकर नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपनी सेल्फी फोटो को अपलोड कर देना है।
- फिर आपके सामने आपकी पर्सनल डिटेल खुलकर आ जाती है। जिसको पढ़ने के बाद आपको Proceed के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपनी एडिशनल डिटेल को भर देना होता है।
- फिर आपको ₹1 का डिपाजिट कर देना होता है उसके बाद आपका बैंक खाता खुल जाता है।
- इस तरह से ऑनलाइन तरीके से आप Airtel payment Bank 0 Balance Account Opening कर सकते हैं।
Disclaimer- हमने इस आर्टिकल में आपको एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने से जुड़ी जानकारी को एयरटेल थैंक्स एप्लीकेशन से रिसर्च करके निकला है। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी नहीं लगती है, तो आप अपने तरीके से रिसर्च कर सकते हैं।