
Angel One Account Opening Online: एंजेल वन भारत की प्रमुख ऑनलाइन ब्रोकरेज की एक फर्म है। जो आपको शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, ट्रेडिंग जैसी सभी सुविधाएं देती है। इसकी खास बात यह है, कि इसमें आप आईपीओ में भी निवेश कर सकते हैं। यह Demat और Trading Account खोलने की सेवा देता है, जिससे आप शेयर खरीद और बेच सकते हैं।
यदि आप अपना खाता एंजेल वन में खोलना चाहते हैं और आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको अपने इस अभिलेख में Angel One Account Opening Online के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। जिसके बाद आप बहुत आसान तरीके से स्टेप को फॉलो करके अपना खाता खोल सकते हैं।
Angel One क्या है
कंपनी के द्वारा एंजेल वन को ब्रोकरेज की एक फर्म का नाम दिया गया है। इसमें आपको निवेश करने की कई तरह की सुविधाएं जैसे कि म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, आईपीओ में निवेश करना जैसी मिल जाती हैं, जो इस एप्लीकेशन को और बेहतरीन बनती है।
एंजेल वन में आप अपना ट्रेडिंग अकाउंट और डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं और ऑनलाइन निवेश करके शेयर खरीद और बेच सकते हैं। एंजेल वन आपको वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों मिल जाती है। जिसे आप अपने फोन या लैपटॉप पर आसानी से चला सकते हैं, इसे चलाना बहुत ही आसान होता है।
Angel One में निवेश करने के विकल्प
यदि आप एंजेल वन से निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसमें बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं, जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है-
- Equity Trading
- Commodity Trading
- Derivative Trading (F&O)
- Currency Trading
- IPO Investment
- Mutual Funds Investment
Angel One Account के फायदे
यदि आप अपना अकाउंट एंजेल वन में खोलते हैं तो आपको नीचे दिए गए फायदे मिल जाते हैं-
- एंजेल वन पर आप बिल्कुल फ्री में अपना डीमैट या ट्रेड अकाउंट खोल सकते हैं।
- एंजेल वन पर आपको ब्रोकरेज का ट्रेड पर ₹20 देना होता है।
- एंजेल वन में आप शेयर, म्युचुअल फंड, आईपीओ जैसे निवेश कर सकते हैं।
- एंजेल वन आपको कम पूंजी में ज्यादा ट्रेड करने की सुविधा प्रदान करता है।
- एंजेल वन का प्रोसेस 100% पेपरलेस और ऑनलाइन होता है।
Angel One Account खोलने के लिए पात्रता
एंजेल वन में अपना खाता खोलने के लिए व्यक्ति के पास नीचे दी गई योग्यता होनी चाहिए-
- एंजेल वन में खाता खोलने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- यदि खाता खोलने वाले की उम्र 18 वर्ष से कम है तो उसके अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
- केवल भारतीय नागरिक ही एंजेल वन में अपना खाता खोल सकते हैं।
- एंजेल वन में खाता खोलने के लिए पैन कार्ड का होना अति आवश्यक है।
Angel One Account खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
एंजेल वन में अपना खाता खोलने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सेल्फी फोटो
- बैंक खाते की पासबुक
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
Angel One Account Opening Online
एंजेल वन में अपना अकाउंट खोलने के लिए आपको नीचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- सबसे पहले आपको अपने गूगल प्ले स्टोर से एंजेल वन एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।
- उसके बाद आपको साइन अप के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना होता है फिर आपके सामने कुछ परमिशन को मांगा जाता है, जिन्हें आपको Accept कर लेना है।
- उसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करने के बाद Next के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपना नाम दर्ज करने के बाद Continue with Google के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- उसके बाद आपको अपनी जीमेल को भी वेरीफाई कर लेना है।
- अब आपको Digilocker से अपनी केवाईसी को पूरा कर लेना है।
- उसके बाद आपको कुछ अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अपने बैंक खाते को जोड़ देना है।
- अंत में अब आपको ई सिगनेचर करने के बाद अपना खाता बना लेना है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Angel One Account Opening Online कर सकते हैं।
Disclaimer- आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में एंजेल वन में ऑनलाइन अकाउंट खोलने के बारे में जानकारी को रिसर्च करने के बाद दिया है। यदि आपको कोई जानकारी गलत लगती है, तो आप अपने तरीके से रिसर्च कर सकते हैं।