Birth Certificate Apply Online : अब घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाएं, जानें आवेदन प्रक्रिया

Birth certificate Apply Online
Birth certificate Apply Online

Birth Certificate Apply online : आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है। क्योंकि देश में जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर बहुत सी योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिसके कारण जन्म प्रमाण पत्र होने पर ही नागरिक को योजनाओं का लाभ मिलता है।

इसीलिए यदि किसी भी बच्चे या नगरिक का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो उसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी बताने वाले हैं। जिसके आधार पर आप भी आसानी से जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Birth Certificate Apply Online

आजकल सरकार द्वारा संचालित की गई योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा बैंक से लेकर बच्चों के विद्यालय तक जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग होता है। इन्हीं सब कारणों से देश के सभी नागरिकों एवं बच्चों के पास जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि इस दस्तावेज के आधार पर सभी नागरिक/बच्चे बहुत-सी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र को सरकार के सरकारी विभाग द्वारा प्रमाणित किया जाता है। जिसमें नागरिक के जन्म से संबंधित विवरण दिया होता है। यह प्रमाण पत्र अधिकतर बच्चे के जन्म के उपरांत ही बन जाता है, जिससे कि बच्चे को आंगनबाड़ी संबंधित योजनाओं का लाभ मिलता है।

Bihar Labour Free Cycle Yojana 

जन्म प्रमाण पत्र का महत्व क्या है?

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो कि बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि इसके आधार पर ही बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिलता है, इसी के साथ-साथ आंगनवाड़ी संबंधित सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्ति फॉर्म भरने पर जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

इसी के साथ बहुत सी नौकरियों के फॉर्म आवेदन में भी जन्म प्रमाण पत्र लगता है। इसीलिए भारत के सभी नागरिकों के पास जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही आवश्यक है।

जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं

  • जन्म प्रमाण पत्र से बच्चे/नागरिक की जन्म संबंधित जानकारी प्राप्त होती है।
  • इस प्रमाण पत्र के द्वारा सरकार जन्म तिथि को प्रमाणित करती है।
  • जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी दस्तावेजों के तौर पर होती है।
  • इसके माध्यम से बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु पात्रता

  • जन्म प्रमाण आवेदन करने हेतु नागरिक/बच्चा भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • जन्म प्रमाण आवेदन करने हेतु कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • यह देश की प्रत्येक नागरिक/बच्चे के लिए समान रूप से अनिवार्य है।

Muft Shauchalay Yojana 2024

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र एक प्रकार से बच्चे का सबसे पहला दस्तावेज होता है। इसीलिए इस दस्तावेज के आवेदन करने हेतु माता या पिता में से किसी एक का पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसी के साथ-साथ मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर ही आपको General Public साइन अप का विकल्प मिल जाएगा।
  • इस पर क्लिक करके ध्यानपूर्वक जानकारी दर्ज करने के पश्चात साइन अप कर लेना है।
  • इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना।
  • ऐसा करने पर जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • इससे आईडी एवं पासवर्ड मिल जाएगा। जिससे जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फार्म लाॅगिन करना है।
  • इस फार्म को ध्यानपूर्वक भरकर सबमिट करके दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इस प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने पर जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन हो जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon