Crypto Tokens vs Cryptocurrencies vs Crypto Commodities: दोस्तों अपने क्रिप्टोकरंसी के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन हम आपको अपने इस आर्टिकल में Crypto Tokens, Cryptocurrencies, Crypto Commodities के बारे में बताएंगे। इसमें हम आपको यह भी बताएंगे कि इन तीनों में क्या अंतर है।
इन सभी बातों को जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए Crypto Tokens vs. Cryptocurrencies vs. Crypto Commodities आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं, जिसमें आपको सभी जानकारी अच्छे तरीके से दी गई है।
Crypto Tokens vs Cryptocurrencies vs Crypto Commodities
Crypto Tokens, Cryptocurrencies, Crypto Commodities के बारे में अंतर जानने से पहले आपको पहले इन तीनों के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए तो लिए अब हम आपको एक-एक करके इन तीनों के बारे में बताते हैं-
IDFC First Bank Education Loan
Crypto Tokens
क्रिप्टो टोकन एक प्रकार का डिजिटल एसेट है, जो ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर बनाया जाता है। क्रिप्टो टोकन को विशेष उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह एक तरह से स्वतंत्र ब्लॉक चैनल पर नहीं चलते हैं, बल्कि ब्लॉकचेन जैसे Ethereum पर चलते हैं।
क्रिप्टो टोकन के उदाहरण की बात करें तो इसमें एक स्टेबलकॉइन, जो अमेरिकी डॉलर के मूल्य से जुड़ा होता है। ओर इसमें चैनलिंक डाटा सेवाओं के लिए टोकन के रूप में प्रयोग की जाती है। क्रिप्टो टोकन का उपयोग स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, सेवाओं या उत्पादों की एक्सेस, निवेश या ट्रेडिंग आदि में किया जाता है।
Cryptocurrencies
क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल करेंसी है, जिसका उपयोग वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी या किसी अन्य लेनदेन में किया जाता है। क्रिप्टोकरंसी ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी पर कार्य करती है।
क्रिप्टोकरंसी के उदाहरण की बात करें तो बिटकॉइन सबसे पहले और प्रसिद्ध क्रिप्टोकरंसी है। यदि हम स्मार्ट क्रिप्टो करेंसी की बात करें तो Ethereum क्रिप्टोकरंसी का प्रयोग किया जाता है। क्रिप्टो करेंसी का उपयोग मुद्राओं के लेनदेन तथा निवेश करने में किया जाता है।
Crypto Commodities
क्रिप्टो कमोडिटीज़ ऐसे डिजिटल एसेट्स हैं, जो एक Resource का प्रतिनिधित्व करती है। जिसका उपयोग ब्लॉकचेन को चलाने में किया जाता है। इसमें Ethereum का उपयोग ब्लॉकचेन नेटवर्क पर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स चलाने के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है।
क्रिप्टो कमोडिटीज़ में डाटा स्टोर के लिए File Coin का इस्तेमाल किया जाता है। यदि हम क्रिप्टो कमोडिटीज के उपयोग की बात करें तो इसका उपयोग ब्लाकचैन नेटवर्क के रूप में ईंधन का प्रयोग किया जाता है। यह अपने यूजर को एक तरह की विशेष सेवाएं प्रदान करता है।
Crypto Tokens vs Cryptocurrencies vs Crypto Commodities में अंतर
क्रिप्टो टोकन, क्रिप्टोकरंसी और क्रिप्टो कमोडिटीज़ के बारे में अंतर नीचे दिया गया है, इसमें आपको केवल कुछ महत्वपूर्ण बातें ही बताई गई है-
क्रिप्टोकरंसी | क्रिप्टो टोकन | क्रिप्टो कमोडिटीज़ |
क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल मुद्रा के लेनदेन में किया जाता है। | क्रिप्टो टोकन का उपयोग कुछ विशेष कार्यों के लिए किया जाता है। | इसका उपयोग नेटवर्क को चलाने के लिए किया जाता है। |
क्रिप्टोकरंसी स्वतंत्र ब्लॉकचेन पर आधारित होती है। | क्रिप्टो टोकन किसी अन्य ब्लॉक चैन पर आधारित है। | क्रिप्टो कमोडिटीज़ किसी और पर निर्भर हो सकती है। |
क्रिप्टोकरंसी के उदाहरण में Bitcoin, Litecoin आते हैं। | क्रिप्टो टोकन के उदाहरण की बात करें तो इसमें Tether, Chain Link आते है। | क्रिप्टो कमोडिटीज़ के उदाहरण में Ethereum, Filecoin आते हैं। |
क्रिप्टो करेंसी का उपयोग ज्यादातर लेन देन में किया जाता है। | क्रिप्टो टोकन एक तरह की सेवाओं का एक्सेस होती है। | क्रिप्टो कमोडिटीज़ नेटवर्क संचालक में काम होता है। |
Crypto Tokens vs Cryptocurrencies vs Crypto Commodities में कौन सबसे अच्छा है
क्रिप्टो टोकन, क्रिप्टोकरंसी ओर क्रिप्टो कमोडिटीज में कौन सबसे अच्छा है इसका आकलन आप खुद से कर सकते हैं क्योंकि हमने इन तीनों के बारे में आपके संपूर्ण जानकारी दी है। जब आप आकलन करें तो आपको यह भी ध्यान रखना होता है, कि आप किस उद्देश्य से जानना चाहते हैं कि कौन सबसे अच्छा है।