
Fampay Account Opening: दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी एप्लीकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप अपने बच्चों का खाता खोल सकते हैं। यदि आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है। यदि आपकी आज 18 वर्ष से ज्यादा है तब भी आप इसमें अपना खाता खोल सकते हैं और स्पेशल ट्रांजैक्शन का फायदा उठा सकते हैं।
अगर आप Fampay App में अपना अकाउंट जीरो बैलेंस से खोलना चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो अब आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप हमारे इस Fampay Account Opening अभिलेख की मदद से जानकारी प्राप्त करके अपना खाता खोल सकते हैं। जिसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होता है।
Fampay Account Opening
FamPay भारत का पहला नियोबैंक है, जिसमें 18 वर्ष की कम आयु के बच्चे के माता-पिता उनका खाता इसमें खोल सकते हैं। जिसके लिए उन्हें अपने बच्चों के आधार कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है।
इस नियोबैंक में खाता खोलने के लिए बस आपको इनकी एप्लीकेशन में जाकर कुछ प्रक्रिया को पूरी करने के बाद अपना या अपने बच्चों का खाता खोल लेना होता है। यदि आप 18 वर्ष की कम आयु के हैं, तो आपको 1 साल के लिए ₹100000 तक की ट्रांजैक्शन की लिमिट दी जाती है।
Fampay Account Opening के लाभ और विशेषताएं
- यदि आपकी आयु 18 वर्ष से कम है, तो आपको इस एप्लीकेशन के द्वारा 1 साल में 1000 ट्रांजैक्शन में ₹100000 तक की लिमिट दी जाती है।
- अगर आपकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा है, तो आपको 1000 ट्रांजैक्शन में ₹200000 तक की लिमिट दी जाती है।
- इसमें 18 वर्ष की कम आयु के बच्चों को 10000 की लिमिट एक साथ दी जाती है।
- इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को ₹100000 की लिमिट 24 घंटे के लिए दी जाती है।
Fampay Account Opening की पात्रता
- इस ऐप में अपना खाता खोलने के लिए आपकी आयु 10 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- यदि आपकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा है, तो आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
- इसमें केवल भारतीय मूल निवासी ही अपना खाता खोल सकते हैं।
Fampay Account Opening के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सेल्फी फोटो
- आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Fampay Account Opening कैसे करें
यदि आप अपना Fampay में खाता खोलना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होता है-
- सबसे पहले आपको अपने गूगल प्ले स्टोर से Fampay App को इंस्टॉल कर लेना है।
- उसके बाद आपको इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में खोल लेना है।
- फिर आपका मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आने वाले ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के अनुसार अपने नाम को भर देना है।
- फिर आपको अपनी जन्मतिथि आधार के अनुसार भरने के बाद कंटिन्यू के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपकी एक यूपीआई आईडी जनरेट हो जाती है।
- फिर आपसे What Source will Your Account Be Receiving Money Form? में जाकर अपने अनुसार विकल्प चुनने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको Get Verified के बटन पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड से वेरिफिकेशन को पूरा कर लेना है।
- जब आपका आधार वेरिफिकेशन हो जाता है, तो आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपनी सेल्फी फोटो और ई सिगनेचर को करके आगे बढ़ जाना है।
- उसके बाद आपको अपने Guardian Permission के पेज पर पहुंच के उनके मोबाइल नंबर से ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
- जब आप सारी प्रक्रिया को पूरी कर लेते हैं, तो आपका खाता इसमें जीरो बैलेंस के साथ खुल जाता है।
- इस तरह से आप बहुत आसानी से Fampay Account Opening कर सकते हैं।
Disclaimer- हमने इस अभिलेख में आपको Fampay Account Opening के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। यदि आपको इस जानकारी में कोई कमी लगती है, तो आप अपने तरीके से रिसर्च कर सकते हैं।