Ladli Behna Yojana – इन महिलाओं के बैंक अकाउंट में आएंगे ₹1500 रूपए, नई सूची जारी

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1250 सभी लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अभी तक इस योजना के अंतर्गत सभी लाडली बहनों के खाते में ₹1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते थे लेकिन अब रक्षाबंधन से सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहना योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को प्रदान की जाती है। ऐसे में यह कहना कोई गलत नहीं है कि महीने की 10 तारीख लाडली बहनों के लिए कोई त्यौहार से कम नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 अगस्त को लाडली बहना योजना की 15वी किस्त राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको ₹1500 की किस्त भेजी जाएगी।

60 वर्ष से अधिक उम्र की बहनों को नहीं मिलेगा लाभ

लाडली बहना योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनकी उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है। ऐसे में यदि किसी हितग्राही महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो जाती है तो ऐसी महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इस योजना की पात्रता को पूरा करने वाली महिलाओं को ही हर महीने सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Ladli Behna Yojana DBT Inactive

लाडली बहना योजना ई-केवाईसी जरुरी

लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी महिलाओं को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आपको बता दे कि लाडली बहना योजना से संबंधित सभी महिलाओं को ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है। केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जा सकते हैं।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत उन सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे जिन्होंने केवाईसी की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को उपहार स्वरूप ₹1500 की राशि प्रदान की गई है। लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त के रूप में ₹1500 महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं और अब हर महीने महिलाओं को ₹1500 दिए जाएंगे।

सरकार द्वारा जारी की गई नई लिस्ट

  • लाडली बहना योजना लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अंतिम सूची ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा को डालना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसको सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील, गाँव सेलेक्ट करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने लाडली बहना योजना की नई लिस्ट आ जाएगी।

आपको बता दें लाडली बहना योजना की लिस्ट जारी कर दी गई है अगर आपका भी लिस्ट में नाम है तो आपको हर महीने आपके खाते में ₹1500 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से ट्रांसफर किए जाएंगे।

Leave a Comment