Mahila Samriddhi Yojana: सरकार, महिला उद्यमियों को ₹140000 का ऋण दे रही है, ऐसे करें आवेदन

Mahila Samriddhi Yojana

Mahila Samriddhi Yojana: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम के द्वारा देश के पिछड़े वर्ग और गरीब महिला उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए Mahila Samriddhi Yojana एक वित्तीय सहायता है। जिसके तहत महिला उद्यमियों को सरकार समृद्धि बढ़ाने के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग करेगी।

सरकार महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹140000 रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे वे अपना कोई भी व्यापार शुरू कर सकती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

Mahila Samriddhi Yojana 

महिला समृद्धि योजना को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम के द्वारा शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत देश की गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सरकार, महिला उद्यमियों को सीधे सहायता समूह (SHG) के माध्यम से वित्त सहायता प्रदान करती है।

इस योजना के तहत महिलाओं को 1.4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 3.5 वर्ष के लिए दी जाती है, जिसमें महिलाओं को बहुत कम ब्याज दर देने की आवश्यकता होती है। इस योजना को हम महिलाओं के लिए एक माइक्रोफाइनेंस योजना भी कह सकते हैं, क्योंकि इसमें ब्याज में छूट दी जाती है।

Padho Pardesh

Mahila Samriddhi Yojana Highlights 

योजना का नाम Mahila Samriddhi Yojana 
योजना को शुरू कियासामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्रालय के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यगरीब महिलाओं को कम ब्याज दरों पर माइक्रोफाइनेंस लोन प्रदान करना।
योजना से लाभार्थी पिछड़े वर्ग ओर गरीब परिवार की महिला उद्यमी 
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन 
योजना की आधिकारिक वेबसाइटhttps://nsfdc.nic.in/en/mahila-samriddhi-yojana 

Mahila Samriddhi Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • सरकार इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1.4 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दे रही है।
  • महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को आप 3.5 वर्षों में चुका सकते हैं, जिसमें आपको 1 साल में चार किस्त देनी होगी।
  • सरकार के द्वारा इस योजना को माइक्रोफाइनेंस योजना कहा गया है, क्योंकि इसमें ब्याज की दरों पर छूट भी दी जाती है।

Mahila Samriddhi Yojana की पात्रता

  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार में रहने वाली पिछड़े वर्ग की महिलाओं को पात्र माना जाएगा।
  • महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

Mahila Samriddhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • एसएचजी सदस्यता की आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • सक्षम प्राधिकारी से आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahila Samriddhi Yojana Registration

  • महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद इस आवेदन पत्र में आपको अपनी जानकारी जैसे कि अपनी आयु, नाम, पता, पिता का नाम आदि ध्यानपूर्वक भरने होंगे।
  • उसके बाद महिला समृद्धि योजना के आवेदन फार्म में आपको अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा।
  • फिर आपको महिला समृद्धि योजना के आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।
  • उसके बाद इस आवेदन फार्म को आपको SCA के जिला कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा। 
  • उसके बाद अगर आपकी जानकारी सही पाई जाती है, तो आपको अपने नजदीकी ग्रामीण बैंक या क्षेत्रीय बैंक के द्वारा लोन की राशि दे दी जाएगी।

Mahila Samriddhi Yojana Helpline Number

महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800110396 को जारी किया है, जिस पर महिला इस योजना आने वाली समस्याओं का समाधान ले सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon