Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024 – इन किसानों को मिलेंगे सालाना ₹6000 रूपए, जानें आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा भी किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार किसानों को हर साल ₹6000 प्रदान करेगी।

योजना का नाममुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
राज्य मध्य प्रदेश
लाभ सालाना ₹6000
पात्रता किसान
आवेदन माध्यम ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsaara.mp.gov.in

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के किसान हर वर्ष ₹6000 प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को हर चार माह के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है।

इस योजना के लाभार्थी किसान सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी किसान 1 साल में इन दोनों योजनाओं से करीब ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Benefits

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ राज्य के लघु एवं सीमांत किसान प्राप्त कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के लाभार्थी किसान सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकेंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर 4 माह के अंतराल पर ₹2000 की किस्त का भुगतान किया जाएगा।
  • इस योजना का पैसा लाभार्थी किसान डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त कर सकता है।

PM Mudra Loan Yojana

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Eligibility

  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के मूल निवासी किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के 18 वर्ष से अधिक उम्र की आयु वाले किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ केवल लघु एवं सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाले किसान के पास भूमि संबंधी दस्तावेज होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ परिवार के एक किसान को दिया जाएगा।
  • आवेदक किसान के पास बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
  • किसान के पास भूमि संबंधित सभी दस्तावेज होने चाहिए।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Apply Online

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन फार्म वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी जा रही सभी जानकारी को भरना होगा।
  • इसके बाद मांगे जा रहे सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड को ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना होगा।
  • अब आपको अपना जिला, तहसील और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon