Mukhyamantri Medhavriti Yojana : मेधावी छात्राओं को 12वीं पास होने पर मिलेगी 15,000 रुपए की धनराशि

Mukhyamantri Medhavriti Yojana
Mukhyamantri Medhavriti Yojana

Mukhyamantri Medhavriti Yojana : देश में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए अक्सर नई-नई योजनाएं आती रहती हैं। जिनके द्वारा लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन दिया जा सके। इसी क्रम में बिहार राज्य ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग समुदाय की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना को शुरू किया है।

इस योजना के माध्यम से 12वीं में पास मेधावी छात्राओं को सरकार उपहार धनराशि देगी। यदि आप भी बिहार राज्य कि इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम आपको योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताने वाले हैं।

Mukhyamantri Medhavriti Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना बिहार राज्य सरकार की योजना है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाली छात्राओं को 12वीं में प्रथम स्थान से पास होने वाली छात्रा को 15000 एवं द्वितीय स्थान लाने वाली छात्रा को 10000 रुपए की उपहार धनराशि प्राप्त होगी।

Bihar Sinchai Yojana 2024

सरकार की इस योजना के माध्यम से छात्राओं को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जिसके द्वारा वह शिक्षा हेतु इस्तेमाल की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं को खरीद सकती हैं। इसके अलावा इस उपहार धनराशि के माध्यम से उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकती हैं। इससे समाज में छात्राओं की शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी की छात्राओं को आर्थिक सहायता करना है। इसी के साथ इससे श्रेणी समुदाय में शिक्षा का प्रचार प्रसार भी हो सकेगा।

दरअसल निम्न समुदाय लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं। परंतु इस योजना से मिलने वाली उपहार धनराशि के माध्यम से पूरा समाज प्रोत्साहित होगा कि वह भी लड़कियों को शिक्षा हेतु स्कूल एवं विश्वविद्यालय भेजें। इसके अलावा लड़कियां भी शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा अधिक परिश्रम और मेहनत करने के लिए अग्रसर होंगी, जिससे कि वह मेधावी छात्राओं की लिस्ट में आ सकें।

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के द्वारा 12वीं में पास होने वाली मेधावी छात्राओं को उपहार राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 15000 रूपए की उपहार राशि दी जाएगी।
  • इसके अलावा द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा को 10,000 की धनराशि मिलेगी‌।
  • इस समाज में छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इसी के साथ योजना के लाभ से लड़कियों के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की ऊर्जा उत्पन्न होगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की शिक्षा साक्षरता में बढ़ोतरी होगी।
  • इससे लड़कियां एवं परिवार उच्च शिक्षा प्राप्ति की ओर अग्रसित होंगे।

Ladli Laxmi Yojana Certificate Download

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना हेतु पात्रता

  • इस योजना के लिए छात्रा बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इसी के साथ छात्रा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होनी चाहिए।
  • छात्रा ने कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान या द्वितीय स्थान से परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  • इस योजना के लाभ के लिए आयुसीमा निर्धारित नहीं है।

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • फोटो

PM Awas Yojana Gramin 2024

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए सर्वप्रथम इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर योजना मुख्यमंत्री मेधावृत्ति रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें छात्रा से संबंधित सभी जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर मुख्य आवेदन फार्म खुलेगा।
  • इस आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है।
  • इसी के साथ आवेदन फार्म से संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • ऐसा करने के पश्चात फॉर्म का आवेदन हो जाएगा।
  • यदि आवेदन फार्म सत्यापन के दौरान छात्रा पात्र पाई जाती है, तो उसे इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।

1 thought on “Mukhyamantri Medhavriti Yojana : मेधावी छात्राओं को 12वीं पास होने पर मिलेगी 15,000 रुपए की धनराशि”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon