NREGA Gram Panchayat List : जानें ग्राम पंचायत लिस्ट को कैसे चेक करें? पूर्ण जानकारी

NREGA Gram Panchayat List
NREGA Gram Panchayat List

NREGA Gram Panchayat List : पंचायती राज के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाने वाले नरेगा के लिए मजदूर एवं श्रमिकों को कार्य हेतु शामिल किया जाता है। इस नरेगा ग्राम पंचायत से संबंधित मजदूरों की एक लिस्ट तैयार की जाती है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित होता है कि किन मजदूरों को कार्य हेतु चयनित किया गया है।

यदि आप भी नरेगा ग्राम पंचायत से संबंधित लिस्ट के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जिसके माध्यम से आप आसानी से लिस्ट को प्राप्त कर सकते हैं।

NREGA Gram Panchayat List क्या है?

दरअसल ग्रामीण क्षेत्र में नरेगा का कार्य कराया जाता है। यह कार्य ग्राम विकास मंत्रालय के द्वारा संचालित होता है। इसी के साथ इसमें पंचायती राज विभाग भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत नरेगा के माध्यम से मजदूरों को 100 दिन का गारंटी कार्ड प्रदान किया जाता है। जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित हो जाता है, कि मजदूरों को साल के 100 दिन कार्य दिया जाएगा।

इस कार्य को पूर्ण करने पर मजदूरों को मजदूरी भी मिलती है। परंतु इन मजदूरों को नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट के माध्यम से चयनित किया है। दरअसल ग्राम पंचायत में रहने वाले बहुत से मजदूर योजना का लाभ लेने हेतु रजिस्ट्रेशन करते हैं। परंतु उनमें से कुछ निश्चित मजदूरों को ही योजना हेतु चयनित किया जाता है। इसीलिए पंचायत विभाग के द्वारा नरेगा ग्राम पंचायत की लिस्ट जारी की जाती है।

Soil Health Card Yojana

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट के लाभ

  • नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट के माध्यम से मजदूरों को चयनित किया जाता है।
  • नरेगा हेतु चयनित मजदूरों को 100 दिन गारंटी कृत कार्य प्रमाण पत्र किया जाता है।
  • इस मजदूर सौ दिन कार्य के लिए निश्चित हो जाता है।
  • इसका कार्य हेतु मजदूरों को उनकी मजदूरी बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है।
  • इसी के साथ अन्य सरकारी कार्यों के लिए भी नरेगा मजदूरों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • नरेगा मजदूर के लिए लिस्ट में शामिल होना बहुत ही आवश्यक है।

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट हेतु पात्रता

  • नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट में शामिल होने के लिए नागरिक अपने क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • इसी के साथ नागरिक मजदूर एवं श्रमिक वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • नागरिक की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए।
  • इसी के साथ नागरिक की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा यदि नागरिक के पास श्रम कार्ड है, तो उसे प्राथमिकता भी मिल सकती है।

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण
  • बैंक खाता
  • फोटो
  • श्रम कार्ड

PM Surya Ghar Yojana 2024

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट को कैसे चेक करें ?

  • नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट को देखने के लिए सर्वप्रथम नरेगा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको Quick एक्सेस का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करने पर बहुत से विकल्प खुल जाएंगे, जिसमें से आपको पंचायत लागिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ग्राम पंचायत की विकल्प पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करने के बाद एक नया विकल्प पंचायत रिपोर्ट्स का मिलेगा, जिसको दबा दें।
  • जिससे एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें आपको राज्य, जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम चयनित करना है।
  • इसके बाद सबमिट करते ही नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट खुल जाएगी।
  • जिसको वहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • इसी के साथ यदि आप ग्राम पंचायत नरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों की लिस्ट चाहते हैं, तो आपको वहीं पर नरेगा मजदूर लिस्ट का विकल्प मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करते ही आप अपने क्षेत्र को चयन करके मजदूर लिस्ट को देख सकते हैं।
  • हालांकि इसके अलावा अन्य क्षेत्रों की लिस्ट भी इसी पोर्टल के माध्यम से देखना संभव है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon