(Declared by the GOI under Section 3 of the UGC Act, 1956)

 

उद्देश्‍य

   

शैक्षिक योजना, प्रशासन और संबंधित विषय क्षेत्रों में सेवापूर्व और सेवाकालीन प्रशिक्षण कायर्क्रम आयोजित करना;

शैक्षिक योजना, प्रशासन और भारत के विभिन्‍न राज्‍यों तथा विश्‍व के अन्‍य देशों की प्रशासन और नियोजन तकनीकों, प्रशासनिक प्रणालियों के तुलनात्‍मक अध्‍ययन सहित संबंधित विषय क्षेत्रों के विविध पक्षों पर शोध अध्‍ययन शुरू करना, सहायता अनुदान प्रदान करना, शोष कार्य को बढ़ावा देना और उसका समन्यन करना;

 
 

शैक्षिक योजना और प्रशासन के क्षेत्र में कार्यरत व्‍यक्‍तियों, एजेंसियों तथा संस्‍थानों को अकादमिक और व्‍यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना;

एम.फिल., पीएच-डी. और अंशकालिक पीएच-डी. पाठ्यक्रम आयोजित करना और शैक्षिक योजना, शैक्षिक प्रशासन, शैक्षिक वित्‍त, तुलनातमक शिक्षा, स्‍कूल शिक्षा, उच्‍च शिक्षा,

व्‍यवसायिक शिक्षा, नीतिगत शोध, शिक्षा में लैंगिक मुद्दे, शिक्षा में विविध भेद, शिक्षा और भूमंडलीकरण, शैक्षिक प्रबंधन सूचना प्रणाली आदि में उपाधि प्रदान करना;

 

शैक्षिक योजना और प्रशासन में शोध, प्रशिक्षण और विस्‍तार सेवाओं और अन्‍य कार्यक्रमों विचारों और सूचनाओं प्रसार केद्र के रूप में कार्य करना;

इन उद्देश्‍यों के लिए आलेख, पुस्‍तकें, पाक्षिक और  विशेषकर शैक्षिक योजना और प्रशासन में जर्नल तैयार करना और प्रकाशित करना;

 

केंद्र, राज्‍य तथा संघ क्षेत्र के सरकारों के शिक्षा कार्मिकों के लिए;

केंद्र राज्‍य सरकारों, शैक्षिक संस्‍थानों और भारत तथा विदेशों के संस्‍थानों को अनुरोध पर परामर्शकारी सेवाएं प्रदान करना;

 

अध्‍यापक प्रशिक्षकों, और शैक्षिक योजना और प्रशासन से संबंधित विश्‍वविद्याल एवं कालेज प्रशासकों के लिए अभिविन्‍यास और प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अनुश्रवण कार्यक्रम आयोजित करना;

केंद्र तथा  राज्‍य सरकारों में नीति निर्माण कार्य स्‍तर पर शैक्षिक योजना और प्रशासन के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षाकमिर्यों और विधायकों के लिए अभिविन्‍यास, सम्‍मेलन, संगोष्‍ठियां, समूह परिचर्चा  सत्र आयोजित करना

 

अन्‍य संगठनों और व्‍यक्‍तियों को परामर्शकारी कार्य / सेवाएं प्रदान करना;

इन उद्देश्‍यों को बढ़ावा देने के लिए यथा आवश्‍यकतानुसार विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग, विश्‍वविद्यालयों, राज्‍य शैक्षिक प्रबंधन संस्‍थानों भारत तथा विश्‍व के अन्‍य सहयोगी संगठनों एवं एजेंसियों  के साथ साझा कार्यक्रम आयोजित करना;

 

अन्‍य देशों विशेषकर एशियाई क्षेत्र को अनुरोध पर शैक्षिक योजना और प्रशासन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और शोध के लिए सुविधाएं प्रदान करना और उनके साथ साझा कार्यक्रम आयोजित करना;

विश्‍वविद्यालय के उद्देश्‍यों के अनुसरण में अध्‍येतावृत्‍ति, छात्रवृत्‍ति और अकादमिक अवार्ड प्रदान करना;

शैक्षिक योजना और प्रशासन के क्षेत्र में विशिष्‍ट योगदान के लिए विख्‍यात शिक्षाविदों को मानद अध्‍येतावृत्‍ति से सम्‍मानित करना;

 

समाज के विकास में योगदान देने के उद्देश्‍य से अतिरक्‍त शोध अध्‍ययन, विस्‍तार कार्यक्रम और क्षेत्र आधारित गतिविधियां संचालित करना;

शिक्षा की ऐसी शाखाओं में अनुदेशात्‍मक सामग्री, शोध और विस्‍तार सेवाएं जो विद्यार्थियों तथा अध्‍यापकों   के लिए सुविधाएं प्रदान करना और नवाचार को बढ़ावा देना जिससे शिक्षा में पाठ्यक्रमों को पुनगर्ठित करने ,नई शिक्षण और अधिगम विधि के द्वारा समेकित व्‍यक्‍तित्‍व विकास हो और विविध विषयों में अध्‍ययनों , बहुशास्‍त्रीय अध्‍ययनों , राष्‍ट्रीय एकता और अंतराष्‍ट्रीय समझ के संप्रेक्ष्‍य में ज्ञान का उन्‍नयन और प्रसार करना;

 

विश्‍वविद्यालय के बाह्य तथा विदेशी परिसरों में उपर्युक्‍त पाठ्यक्रमों तथा कार्यक्रमों का संचालन करना;

विश्‍वविद्यालय के उपर्युक्‍त उद्देश्‍यों को पूरा करने के लिए सभी प्रकार के अपेक्षित कार्यों को करना।

 
 
 
 
    Home Contact Us Disclaimer

Sitemap

   

© 2006, National University of Educational Planning and Administration, All Rights Reserved