Up Widow Pension Payment Status Check : जानें कैसे विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करें?

Up Widow Pension Payment Status Check

Up Widow Pension Payment Status Check : सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता हेतु विधवा पेंशन दी जाती है। लेकिन ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो की विधवा होते हुए भी इस योजना के माध्यम से आने वाली पेंशन के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त कर पाती हैं। परंतु अब आप आसानी से विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

यदि आप विधवा पेंशन की लाभार्थी महिला हैं और विधवा पेमेंट स्टेटस को चेक करना चाहती हैं तो आपको इस लेख में पेमेंट स्टेटस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं। इसी के साथ इस लेख में आपको यह भी बताया गया है, कि किस प्रकार से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

Up Widow Pension Payment Status Check

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है, क्योंकि इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है। इसी के साथ समाज में रहने के लिए व्यवस्थाएं भी जुटा पाती हैं। परंतु यदि आप इस योजना की नई उम्मीदवार हैं और आपको यह नहीं जानकारी है कि आपके बैंक अकाउंट में योजना पेंशन धनराशि अभी तक प्राप्त हुई है या कि नहीं। तो इसके लिए आपको विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करने की आवश्यकता है।

दरअसल विधवा पेमेंट स्टेटस एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आपके बैंक अकाउंट में आने वाली पेंशन किस्त के बारे में जानकारी मिल जाती है। जिससे कि आपको यह पता लगता है, कि आपको पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को दी जाने वाली धनराशि 1000 रुपए प्रतिमाह निश्चित की गई है।

Laptop Sahay Yojana 2024

यूपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक के लाभ

  • यूपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
  • जिससे आप घर बैठे बैठे पेंशन किस्त देख सकते हैं।
  • विधवा पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए आपको बैंक या किसी अन्य फाइनेंशियल केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • क्योंकि विधवा पेंशन पेमेंट के माध्यम से आपको किस्त की जानकारी मिल जाती है।
  • इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का अन्य खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पेमेंट स्टेटस चेक करने से यह सुनिश्चित हो जाएगा, कि महिला को योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं।

यूपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करने हेतु पात्रता

यूपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए कुछ अधिक पात्रता की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस योजना का लाभ केवल विधवा महिलाओं को ही दिया जाता है। इस लिए पात्रता के तौर पर महिला केवल विधवा होनी चाहिए। इसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है। क्योंकि योजना का संचालन उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग के द्वारा किया जाता है।

यूपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक हेतु आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए केवल विधवा रजिस्ट्रेशन संख्या होनी चाहिए। जो की विधवा महिलाओं को कार्ड के माध्यम से दी जाती है अर्थात विधवा कार्ड पर आपको रजिस्ट्रेशन संख्या मिल जाएगी। इसी के साथ आपके पास मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड होना चाहिए। हालांकि मोबाइल नंबर अनिवार्य नहीं है।

Rajasthan Diggi Anudan Yojana

यूपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें ?

  • उत्तर प्रदेश विधवा पेमेंट स्टेटस देखने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पेमेंट स्टेटस का बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करने की पश्चात आपको डीबीटी स्टेटस ट्रैक्टर के बटन को दबाना है।
  • जिससे कि डीबीटी स्टेटस बेनिफिशियरी पेमेंट से संबंधित पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में सर्वप्रथम आपको कैटिगरी दर्ज करनी है, आप विधवा पेंशन के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको “Any Other External System” के विकल्प को चयन करना होगा।
  • इसके बाद डीबीटी पेमेंट की बटन को चेंज करें, जिससे कि हम स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको विधवा पेंशन रजिस्ट्रेशन संख्या को भरकर नीचे दिए कैप्चा को बॉक्स में भरना है।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही लाभार्थी महिला से संबंधित पेमेंट स्टेटस की जानकारी खुल जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon