MP Kalyani Pension Yojana 2024 – इन महिलाओं को सरकार देगी ₹600 हर महीना

MP Kalyani Pension Yojana

MP Kalyani Pension Yojana 2024 – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार में रहने वाले वृद्ध, विकलांग एवं विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का संचालन राज्य की विधवा महिलाओं के लिए किया जा रहा है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार लाभार्थी महिला को हर महीने ₹600 की पेंशन राशि प्रदान करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
योजना का नाममुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना
 शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभ₹600 प्रति माह पेंशन
पात्रतामहिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन / ऑनलाइन
टोल फ्री नंबर1800-233-0233
आधिकारिक वेबसाइटsocialsecurity.mp.gov.in

अगर आप मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला है और किसी कारणवश आपके पति की मृत्यु हो गई है तो आप अपने भविष्य में आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का सहारा प्राप्त कर सकती है। इस योजना के तहत विधवा महिलाओं की आर्थिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए सहायता राशि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। DBT के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के बैंक खाते में कल्याणी पेंशन योजना की 600 रूपए की राशि ट्रांसफर करती है।

MP Kalyani Pension Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं विधवा महिलाओं के भविष्य की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹600 की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।

PM Awas Yojana List 2024

विधवा महिलाओं के पति की मृत्यु के बाद उनके जीवन में आने वाले आर्थिक संकट को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना वरदान सिद्ध हो रही है। सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

MP Kalyani Pension Yojana Benefits

  • इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में राज्य की महिलाएं हर महीने ₹600 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना के जरिए विधवा महिलाओं के भविष्य की आर्थिक जरूरत को पूर्ति करने हेतु सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिला अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा कर सकती है।
  • मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से बैंक खाते में पेंशन राशि ट्रांसफर की जाती है।

MP Kalyani Pension Yojana Eligibility

  • मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना में आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक महिला द्वारा किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
  • महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।
  • महिला का परिवार बीपीएल राशन कार्ड धारी या फिर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।

PM Mudra Loan Yojana

MP Kalyani Pension Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेखा प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP Kalyani Pension Yojana Online Apply

  • मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां आपको MP Kalyani Pension Yojana का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।
  • इसके बाद योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना होगा।
  • वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दीजिए।

MP Kalyani Pension Yojana Offline Apply

  • मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत या फिर जनपद पंचायत कार्यालय जाना होगा।
  • संबंधित कार्यालय से आपको कल्याणी पेंशन योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।
  • अब योजना के लिए जरूरी दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ संलग्न करने होंगे और इस आवेदन फार्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • अब विभाग द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी अगर आप इस योजना के लिए जरूरी पात्रता रखते हैं तो आपके आवेदन फार्म को स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • आवेदन फार्म स्वीकार हो जाने के बाद आप योजना के तहत हर महीने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon