PM Krishi Sichai Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और दस्तावेज की जानकारी

PM Krishi Sichai Yojana 2024

PM Krishi Sichai Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करने के लिए अलग-अलग योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए सब्सिडी पर विभिन्न प्रकार के सिंचाई उपकरण प्रदान किए जाएंगे। यह सब्सिडी किसानों को उन सभी योजनाओं के लिए प्रदान की जाएगी, जिससे पानी की बचत, कम मेहनत और साथ ही कम खर्चे में सिंचाई की जा सके। किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करने में सुविधा प्राप्त हो सके, इसी उद्देश्य से भारत सरकार पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सुविधाजनक उपकरण किसानों को प्रदान कर रही है।

 योजना का नाम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
उद्देश्यकृषि उत्पादकता में सुधार लाना
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
कब शुरू हुई1 जुलाई 2015
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmksy.gov.in/

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई पीएम कृषि सिंचाई योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अतः आज इस आर्टिकल को आप आखिर तक जरूर पढ़े। आज हम आपको इस आर्टिकल में पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया एवं लगने वाले जरूरी दस्तावेज और सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

PM Krishi Sichai Yojana 2024

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश के अधिकांश हिस्से में खेती की जाती है। खेती के लिए सिंचाई बहुत महत्वपूर्ण जरूरत है। अच्छी पैदावार के लिए किसानों के पास एक अच्छे सिंचाई के संसाधन उपलब्ध होने चाहिए। खेतों में सिंचाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। अगर फसलों को अच्छे से पानी नहीं मिलेगा तो वह किसानों के खेतों को खराब कर देगी एवं फसल की उपज पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। भारत सरकार द्वारा किसानों की इस समस्या के समाधान हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए किसानों की जल से संबंधित समस्या का समाधान किया जाएगा। किसानों को उनके खेतों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप, ट्रस्ट सहकारी समिति एवं उत्पादक कृषिकों के समूह के सदस्यों और अन्य पात्रता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से किसानों के लिए जल संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 50000 करोड रुपए से अधिक की धनराशि निर्धारित की गई है।

PM Krishi Sichai Yojana Objective

किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने पर किसान अच्छी फसल पैदावार प्राप्त कर सकता है। अच्छी फसल प्राप्त होने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसान की आय को दुगना किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा देश के हर किसान को जल की आपूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि शिक्षा जैसी योजनाओं का संचालन कर रही है। भारत एक कृषि प्रधान देश और देश के सभी किसान कृषि पर ही निर्भर है। कृषि के लिए जल की उपलब्धता बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से जल संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा कृषि सिंचाई योजना के जरिए किसानों को जल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए बांध निर्माण, तालाब निर्माण एवं कूप निर्माण जैसी योजनाओं को चलाया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों के लिए जल संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। जल संसाधन उपलब्ध हो जाने पर किसान अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

PM Krishi Sichai Yojana Feature

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है-

  • केंद्र सरकार द्वारा किसानों को जल संसाधन उपलब्ध कराने एवं फसलों की पैदावार में वृद्धि करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को जल संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • योजना के माध्यम से किसानों के खेत में जल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कूप निर्माण एवं तालाब निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।
  • योजना के माध्यम से भारत सरकार बड़े पैमाने पर बांध निर्माण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।
  • फसलों को सही समय पर पानी प्राप्त हो जाने पर फसल पैदावारी में बढ़ोतरी होगी।
  • भारत सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।
  • किसानों को योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कृषि सिंचाई उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
  • कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसान सब्सिडी पर सिंचाई उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • भारत सरकार कृषि सिंचाई उपकरण पर किसानों को 50% तक सब्सिडी का लाभ प्रदान करेगी।
  • योजना में किसान ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई एवं विद्युत/ डीजल पंप सब्सिडी पर प्राप्त कर सकते हैं।
  • भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ देश भर के सभी किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • विना किसी भेदभाव के हर वर्ग के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • कॉन्ट्रैक्ट खेती करने वाले किसान भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कृषि उपकरण की खरीद पर 60% से लेकर 80% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

PM Krishi Sichai Yojana Benefits

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत देश भर के किसानों को मिलने वाले विभिन्न लाभ इस प्रकार हैं-

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से भारत सरकार देशभर के किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराएगी, जिससे किसानों के खेत में जल की उपलब्धता में वृद्धि होगी।
  • किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है।
  • योजना का लाभ देश के सभी वर्ग के किसान प्राप्त कर सकते हैं।
  • जल की उपलब्धता होने पर फसल की पैदावार में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • किसानों की आय को दुगनी करने वाले लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।
  • योजना में किसानों को सब्सिडी पर कृषि सिंचाई उपकरण प्राप्त होंगे।
  • किसान आधी से भी कम कीमत पर सिंचाई उपकरण प्राप्त कर सकेंगे।
  • पीएम कृषि योजना सिंचाई योजना का लाभ केवल उन किसानों को दिया जाएगा, जिनके पास स्वयं की खेती करने योग्य भूमि हो।
  • योजना के अंतर्गत कुछ किसानों को सरकार द्वारा 75% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • भारत सरकार द्वारा इस योजना के लिए 90000 करोड रुपए तक का बजट निर्धारित किया गया है।

PM Krishi Sichai Yojana Eligibility

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत देश भर के किसानों को लाभान्वित करने के लिए जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है, जो किसान सरकार द्वारा निर्धारित इन पात्रताओं का पालन करेंगे, उन्हें सरकार योजना का लाभ प्रदान करेगी। आगे आपको जरूरी पात्रता की जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी किसान प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • किसान के नाम पर कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाले किसान द्वारा पहले से इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
  • योजना में किसानों को सब्सिडी पर कृषि उपकरण केवल एक बार प्रदान किए जाएंगे।
  • परिवार के एक सदस्य को सब्सिडी पर कृषि सिंचाई उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाले किसान के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।

PM Krishi Sichai Yojana Documents

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त करने के लिए आपको बताई जा रहे निम्न दस्तावेज की आवश्यकता लगेगी-

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

PM Krishi Sichai Yojana Application Form

अगर आप प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं। भारत सरकार द्वारा योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल शुरू किया गया है। यहां पर योजना से संबंधित हर जानकारी विस्तार पूर्वक तरीके से बताई गई है। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किसान ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के किसानों को लाभान्वित करने हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जा रही है।

  • आवेदन फार्म जमा करने के लिए आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • अब आप अपने राज्य की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां आपको पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म का विकल्प दिखाई देगा।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिस प्रकार की योजना का लाभ आप लेना चाहते हैं, उसका चयन करना होगा।
  • अब आपको मांगी जा रही जरूरी जानकारी को भरना होगा।
  • आधार कार्ड के जरिए केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दीजिए।
  • इस प्रकार आप पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment