Ayushman Bharat Yojana List 2024: ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम, मिलेगा 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार

Ayushman Bharat Yojana List 2024

Ayushman Bharat Yojana List 2024: भारत सरकार द्वारा देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है। देश के गरीब लोगों को इस योजना के माध्यम से सरकार हर वर्ष 5 लाख रुपए तक की मुफ्त उपचार सुविधा प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का नाम योजना की आधिकारिक सूची में होना चाहिए

आज इस आर्टिकल में आपको भारत सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया एवं सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। अगर आप आयुष्मान भारत योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

Ayushman Bharat Yojana 2024

देशभर के गरीब नागरिक के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को की गई थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब नागरिक को अपनी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना में प्रति परिवार हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना में लाभार्थी व्यक्ति 1500 से अधिक बीमारी का उपचार निशुल्क करा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति किसी भी सूचीवृद्ध अस्पताल में जाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा देश भर के करीब 10 करोड़ परिवार को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तकआयुष्मान भारत योजना में सरकार द्वारा 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। आयुष्मान कार्ड सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर जाकर बनवाए जा सकते हैं।लाभार्थी अपने नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आयुष्मान मित्र के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं

आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। आगे इस आर्टिकल में भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी व्यक्ति की सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी सूची जारी कर दी है।

Ayushman Bharat Yojana Benefits

भारत सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभ इस प्रकार हैं-

  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवार मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना में भारत सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ देश के करीब 10 करोड़ परिवार प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना के लाभार्थी व्यक्ति किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा करीब 1500 से अधिक बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जाता है।
  • आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी व्यक्ति को बीमारी के चलते इलाज पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि सारा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आसान प्रक्रिया के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility

केंद्र सरकार द्वारा देशभर के नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने हेतु जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रता का पालन करना होगा। आगे आपको आयुष्मान भारत योजना में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक को प्रदान किया जाएगा।
  • SECC 2011 की जनगणना में शामिल पात्रताधारी व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक और विकलांग व्यक्ति योजना में पात्र माने जाएंगे।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारी व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • शासकीय नौकरी में कार्यरत व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है।

Ayushman Bharat Yojana Documents

आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पात्रता धारी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवा जाते हैं। अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बताए गए निम्न दस्तावेज की आवश्यकता लगेगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

इन दस्तावेज के जरिए देश के पात्रता धारी व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

Ayushman Card Application Process

अगर आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आगे आपको आयुष्मान भारत योजना में आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
  • आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक के पास जाना होगा।
  • यहां आप जरूरी दस्तावेज के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कह सकते हैं।
  • सीएससी संचालक द्वारा आपके आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जाएगी।
  • आपके आधार कार्ड का सत्यापन ओटीपी एवं बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाएगा।
  • आधार कार्ड सत्यापित हो जाने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक बन जाएगा।
  • जिसे आप कॉमन सर्विस सेंटर संचालक द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को लाभान्वित करने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मित्र की नियुक्ति की गई है। देश के गरीब परिवार आयुष्मान मित्र के माध्यम से भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आगे आपको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध आयुष्मान मित्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना होगा।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध आयुष्मान मित्र से संपर्क करना होगा।
  • आपको आयुष्मान मित्र से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहना होगा।
  • आयुष्मान मित्र द्वारा जरूरी दस्तावेजों के माध्यम से आपके आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
  • यहां आपके आधार कार्ड का सत्यापन ओटीपी और बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाएगा।
  • आधार कार्ड सत्यापित हो जाने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक बन जाएगा।

इस प्रकार देश के गरीब नागरिक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाकर 5 लाख रुपए का सालाना मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वाराआयुष्मान भारत योजना में देश भर के विभिन्न सूचीबद्ध अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति का निशुल्क उपचार किया जाता है।योजना के अंतर्गत 1500 से अधिक बीमारियों का निशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है।

Ayushman Bharat Yojana List 2024

केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी सूची जारी की जा चुकी है। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देश के नागरिक सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आप आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो नीचे बताई जा रही प्रक्रिया को अपनाकर बड़ी ही आसानी से घर बैठे आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

  • आयुष्मान भारत योजना की सूची में नाम देखने के लिए आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के जरिए इसे वेरीफाई करना होगा।
  • अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • अब अपने जिले एवं तहसील का चयन कर ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालय का चयन करना होगा।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने योजना की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • प्रिंट वाले बटन पर क्लिक करके लिस्ट का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं एवं इसे अपने मोबाइल और कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट को ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं।
Ayushman Card Online Apply

Leave a Comment